फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रैक्टर चालक की मौत का मामला फिर गरमाया

Fri, 10 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंपुर के साटा रामपुर गांव में मृतक ट्रैक्टर चालक के घर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अ​धिकारी । स्
विज्ञापन
जयसिंहपुर। पुरुषोत्तमपुर सैती गांव के पास ट्रैक्टर चालक हिमांशु वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला एक बार फिर गरमा गया है। शुक्रवार को मृतक के घर पर परिजन, रिश्तेदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम प्रभात कुमार सिंह व सीओ आरके चतुर्वेदी भारी पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और जमीन दिलाने की मांग की। साटा रामपुर निवासी हिमांशु वर्मा शनिवार रात बाइक से निकले थे और पुरुषोत्तमपुर सैती के पास घायल अवस्था में मिले। उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि एसडीएम ने परिजनों की मांगें शासन को भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें