कादीपुर (सुल्तानपुर)। विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जौनपुर जिले के खुटहन थाने के रुस्तमपुर गांव के सुभाषचंद्र तिवारी ने 18 मार्च 2018 को अपनी पुत्री कुसुम का विवाह कादीपुर के कमरावा गांव के राकेश मिश्र के पुत्र मयंक मिश्र से किया था।
आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। आएदिन कुुसुम को प्रताड़ित करते थे। पिता सुभाषचंद्र ने ससुराल में पंचायत भी की थी, लेकिन वह नहीं माने। 12 जून को पुत्री ने फोन पर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसी रात आठ बजे मृतका के ससुर राकेश ने सुभाष चंद्र को फोन कर बताया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगा ली है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात पति मयंक मिश्र, ससुर राकेश मिश्र, सास सरोज व देवर मनीष मिश्र के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। संवाद