भदैंया। पंचायत चुनाव में जीत के बाद जुलूस निकालने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और बीडीसी के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र बरुई के नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र विश्वकर्मा निवासी झौवारा सोमवार की शाम अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालकर खुशियां मना रहे थे।
गांव के बृजेश पांडेय के घर के सामने लोग पटाखा छुड़ाकर नारेबाजी करने लगे। इसकी शिकायत बृजेश ने पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो समर्थक भाग खडे़ हुए। पुलिस ने नव निर्वाचित प्रधान नरेंद्र विश्वकर्मा और बीडीसी शिवकृपाल को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और केस दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया।