फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ से टकराई कार, चार घायल

Sat, 24 May 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। प्रयागराज से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की कार बृहस्पतिवार रात सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर पैगापुर के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान कुड़वार मुराई टोला निवासी पवन अग्रहरि (28), शिव दयाल अग्रहरि (30), वचनपुर के विनय सिंह (28), मोनू पांडेय (25) निवासी जय किशुन कुड़वार के रूप में हुई। परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने पवन, शिव दयाल और विनय को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह तक क्षतिग्रस्त कार मौके पर खड़ी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें