फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोहरे में मवेशी से टकराई कार, सात घायल

Sun, 14 Jan 2024 02:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रामनाथपुर गांव के पास शुक्रवार रात मवेशी की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त कार। -संवाद
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रामनाथपुर गांव के पास शुक्रवार रात कोहरे की वजह से दुर्घटना हो गई। लखनऊ से गाजीपुर जा रही कार मवेशी से टकरा गई। मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार दो मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन






गाजीपुर जिले के लहरपुर पोस्ट भोजपुर निवासी संदीप कुमार सिंह (38) शुक्रवार रात अपने घर के ही वीरेंद्र प्रताप सिंह (60), कुंडल सिंह (55), प्रीति सिंह (34), शगुन सिंह (14), सुकन्या (7) और अर्चित सिंह (6) के साथ कार से लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे। कार संदीप ही चला रहे थे।


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रामनाथपुर गांव के पास अचानक कार के सामने से मवेशी आ गया। घना कोहरा और अंधेरा अधिक होने के चलते संदीप को मवेशी नहीं दिखा। ऐसे में कार मवेशी से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार की तेज टक्कर से मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन



कार स्पीड में होने की वजह से उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों का इलाज करवाया। दूसरे वाहन से घायलों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।


यूपीडा के कर्मचारियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा सेमरी भेजा। इसके साथ ही मवेशी के शव को जेसीबी से हटवाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें