प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मल्टी सेक्टोरेल डवलपमेंट प्रोग्राम योजना के अंतर्गत सीएचसी सिंहपुर परिसर में कॉमन प्रसाधन भवन व कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा। जिला योजना में प्रस्ताव शामिल होने के बाद विभागीय जेई ने निर्माण कराने के लिए 22 लाख 52 हजार 704 रुपये का डीपीआर तैयार कर सीएमओ को सौंपा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर परिसर में जल्द ही कॉमन प्रसाधन भवन व कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा। मेल्टी सेक्टोरेल डवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 की जिला योजना बैठक में इसका प्रस्ताव शामिल कराया गया था।
प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने विभागीय जेई को निर्माण पर आने वाली अनुमानित लागत का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया था।
सीएमओ के आदेश पर जेई आरसी प्रजापति ने 22 लाख 55 हजार 704 रुपये का डीपीआर तैयार कर सीएमओ को उपलब्ध करा दिया है। जेई ने बताया कि कॉमन प्रसाधन में चार-चार महिला पुरुष प्रसाधन तथा बाथरूम के साथ ही कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा।