फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त सीटों पर उप चुनाव आज

Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक तैयारियों के बीच 60 मतदान केंद्रों के 63 मतदेय स्थलों पर 13 हजार 536 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नामांकन पत्रों की ब्रिकी, दाखिला, वापसी व चिह्न आवंटन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद तीन ब्लॉक में एक-एक प्रत्याशी के पर्चे दाखिल होने के बाद सभी ग्राम पंचायत सीटे निर्विरोध होने से मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन


अन्य दस ब्लॉकों की कई सीटें निर्विरोध होने के बाद भी 74 वार्डों में मतदान होना है। मतदान के लिए प्रशासनिक आंकड़ों को आधार मानें तो रविवार को 74 वार्डों के लिए 60 मतदान केंद्रों के 63 मतदेय स्थलों में 13,536 मतदाता मतदान करेंगे। 74 वार्डों में मतदान के लिए संबंधित ब्लॉकों से शनिवार को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों को रवाना हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने बताया कि जिले के तीन ब्लॉकों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होनें से सभी सीटें निर्विरोध हो गई है। भादर ब्लॉक के खानापुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के साथ ही शेष दस विकासखंडों में रविवार को मतदान होगा।
विज्ञापन


एसपी हीरालाल ने बताया कि सभी थानों पर थानाध्यक्ष के साथ क्लस्टर मोबाइल टीम के साथ ही रिजर्व पुलिस पार्टी चुनाव के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेंगी। किसी भी बूथ पर बवाल व विवाद की सूचना मिलते ही 15 मिनट के भीतर फोर्स पहुंच जाएगी।

इन विकासखंडों में होगी वोटिंग
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर, भादर, भेटुआ, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, तिलोई व सिंहपुर ब्लॉकों में रविवार को वोटिंग होगी।

बूथों को रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से गठित पोलिंग पार्टियां शनिवार दोपहर बाद बूथों के लिए रवाना कर दी गईं। ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले भी पीठासीन अधिकारियों को दोबारा उच्चाधिकारियों की ओर से चुनावी टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें