फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी उड़ाका दल के हाथ खाली

Sat, 20 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन भी जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र परीक्षा में 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य व इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र परीक्षा होनी थी।  हाईस्कूल के वाणिज्य में 42 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित रहे।

इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र मेें पंजीकृत 2360 परीक्षार्थियों में से 98 ने परीक्षा छोड़ दी। नकल रोकने को गठित उड़ाका दल को तीसरे दिन भी कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. ओपी मिश्र ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकल विहीन कराने के लिए गठित सचल दल लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें