फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बस अड्डे पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं बसें

Thu, 23 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ीं बसें। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली त्योहार बीतने के बाद रोडवेज की बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। बृहस्पतिवार को बस अड्डे पर कई बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं। बसों में सवारी पूरी नहीं होने से लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से 18 से 30 अक्तूबर तक चालकों-परिचालकों के साथ कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने दीपावली और डाला छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने को लेकर यह निर्णय लिया था।
रोडवेज के कर्मचारियों के मुताबिक, 18 और 19 अक्तूबर को बसों में यात्रियों की भीड़ थी। इसके बाद से स्थिति पहले की तरह फिर हो गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर डेढ़ बजे रोडवेज परिसर में बसों के चालक और परिचालक यात्रियों का इंतजार करते दिखे। एक चालक ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार त्योहार में भी यात्री कम ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की अमेठी डिपो से दोपहर दो बजे परिवार के साथ बस स्टेशन पर जमुना प्रसाद उतरे। उन्हें यहां से अकबरपुर के लिए बस पकड़नी थी। जमुना ने बताया कि बस तो लगी है, लेकिन उसमें सवारी नहीं है, जब तक सवारी पूरी नहीं होगी, इंतजार करना पड़ेगा। बस स्टेशन पर करीब एक घंटे से रामकेवल मौर्य शाहगंज जाने के लिए इंतजार करते हुए मिले। बताया कि बस में सवारी फुल होने पर ही चालक जाने की बात कह रहा है।

डग्गामार वाहनों की वजह से कम हुए रोडवेज के यात्री
स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए चालकों-परिचालकों का 30 अक्तूबर तक अवकाश निरस्त कर दिया गया है। यात्रियों की भीड़ कम होने के पीछे डग्गामार वाहन भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें