अखंडनगर (सुल्तानपुर)। कस्बा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देरशाम दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी।
अखंडनगर कस्बे में स्थित एक कंप्यूटर की दुकान के सामने बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बात बढ़ने पर एक पक्ष के युवक ने असलहे से फायर कर दिया। तभी दूसरे युवक ने असलहे का रुख दूसरी तरफ कर दिया। वह बच गया।
घटनास्थल से पुलिस ने तीन-चार युवकों को हिरासत में लिया है। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि युवकाें से पूछताछ की जा रही है। कोई घायल नहीं हुआ है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।