सुल्तानपुर। लखनऊ मंडल के डीआरएम बुधवार की दोपहर स्पेशल ट्रेन से जौनपुर से सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने ने वाशिंग लाइन, गुड्स साइडिंग व रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सेक्शनों के इंजीनियरों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर अव्यवस्था दिखने पर उन्होंने सुधार के लिए कहा। निरीक्षण के बाद वे स्पेशल ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गये।
बुधवार को लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा स्पेशल ट्रेन से जौनपुर से सुल्तानपुर पहुंचे। वह सबसे पहले वाशिंग लाइन गये। उन्होंने पास में स्थित निर्माणाधीन गुड्स साइडिंग के कार्य स्थल का निरीक्षण भी किया। वहां से लौटने के बाद डीआरएम सीधे रनिंग रूम पहुंचे। रनिंग रूम की व्यवस्था का अवलोकन करने के बाद वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खामियां दिखने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों से भी बात की। निरीक्षण के बाद करीब पौने छह बजे वे स्पेशल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता संदीप श्रीवास्तव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुरेश चंद्र द्विवेेदी, सीएमआई ज्योति स्वरुप श्रीवास्तव, डॉ. केशव गुप्ता, आसिम सज्जाद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ एसके प्रजापति, केपी यादव, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, जीआरपी उप निरीक्षक गोपाल जी समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।