फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ईंट लदी पिकअप पलटी, तीन मजदूर घायल

Tue, 18 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा हाईवे पर सोमवार को गडौली के पास ईंट लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को 100 शय्या हॉस्पिटल बिरसिंहपुर ले जाया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रवनिया गांव निवासी अजीत कनौजिया पिकअप चालक हैं। सोमवार को वह भटमई की तरफ से इंटरलॉकिंग ईंट लादकर पीढ़ी की तरफ जा रहे थे। गोसाईगंज थाने के गडौली गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में पिकअप पर सवार तीन मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना डायल 112 और 108 पर दी। डायल 112 की तीन गाड़ियों से घायलों को बिरसिंहपुर सौ शय्या हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉ. प्रिंस मोदी ने सभी घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान जौनपुर जिले के खुटहन निवासी दीपक व वीरेंद्र के रूप में हुई है जबकि एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। दीपक की हालत गंभीर देखते हुए उसे एंबुलेंस सेवा 108 से मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर ले जाया गया है। जाम की वजह से एंबुलेंस 45 मिनट बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें