फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी से 300 रुपये में खरीदे 500 आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंबी कतार लगाने के बाद भी आसानी से नहीं मिलने वाला आम आदमी का आधार कार्ड कबाड़ी की दुकान पर कौड़ियों के भाव बेच दिया गया।
विज्ञापन

कबाड़ी ने बोरे में पैक कागजों की पड़ताल की तो उसमें 500 से अधिक आधार कार्ड मिले। कबाड़ी ने संबंधित आधार कार्ड ग्राम प्रधानों को बुलाकर दे दिया। उसके बाद भी 125 आधार कार्ड बच गए।
किसी प्रधान के जरिए मामला मेनका गांधी के सांसद प्रतिनिधि के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। वे खुद मौके पर पड़ताल को पहुंच गए। सांसद प्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर कबाड़ी ने मामले की सूचना डाक विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। कबाड़ी ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के हनुमानगंज बाजार में स्थित शीतला वर्मा कबाड़ का कारोबार करते हैं। उन्होंने तीन दिन पहले किसी फेरी वाले से एक बोरा कागज 300 रुपये में खरीदा था। बेचने वाले के जाने के बाद जब उन्होंने बोरा खोला तो उसमें 500 से अधिक आधार कार्ड निकले।
आधार कार्ड में अलग-अलग नाम, पते दर्ज थे। इन आधार कार्डों में क्षेत्र के वजूपुर, बेलासदा, पखरौली, धरौली, अमहट, गोराबारिक, इस्लामगंज, अहिरौली, भरखरे सहित कई गांव के व्यक्तियों के नाम व पते दर्ज थे। शीतला ने कई गांव के प्रधान व बीडीसी को फोन करके उनके क्षेत्र से जुड़े आधार कार्ड दे दिए।
बचे हुए करीब 125 आधार कार्ड की जानकारी उसने करोमी गांव के प्रधान शान आलम उर्फ बब्बन और अहिरौली गांव के रामचंदर दुबे को दी। शान आलम व राम चंदर दुबे ने इसकी जानकारी मेनका गांधी के सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह को दी।
रंजीत सिंह इसकी सूचना कोतवाल तथा डाक इंस्पेक्टर संजय सिंह को देते हुए खुद भी कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गए। कबाड़ी की दुकान पर करीब 125 आधार व कई डाक व बैंक संबंधी पत्र बरामद हुए।
सांसद प्रतिनिधि के निर्देश पर डाक विभाग के सर्वेयर की मौजूदगी में कबाड़ी शीतला वर्मा ने थाने से आए हेड कांस्टेबल हीरामन साहनी को 125 आधार कार्ड, डाक व बैंक से जुड़े डाकपत्र के साथ लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिह ने बताया कि इसके लिए जिम्मेदार डाक विभाग के कर्मचारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की व्यवस्था मुकम्मल की जाएगी। देहात कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले में कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें