फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला प्राइवेट कर्मी का शव

Thu, 16 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकलां। कस्बे के दामोदरपुर निवासी प्राइवेट कर्मी मुस्तकीम (34) का शव बुधवार सुबह घर के सामने स्थित गूलर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, मुस्तकीम मुंबई में कहीं काम करता था। एक सप्ताह पहले वह मुंबई गया था। अचानक वह मंगलवार की शाम घर वापस लौट आया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मुस्तकीम अपनी पत्नी व पुत्रियों के साथ खाना खाने के बाद सो गया। बुधवार को सुबह पड़ोसियों ने मुस्तकीम का शव पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से पत्नी गुलब्सा बानो, पुत्री हलीमा, इकरा व उमरा का रो-रोकर बुरा हाल है। बंधुआकला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें