फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सऊदी से गांव पहुंचा अकील का शव

Thu, 16 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। बनकेगांव के अकील अहमद का शव मंगलवार रात सऊदी से गांव पहुंचा। 10 दिन पहले सऊदी में उनकी मौत हो गई थी। अकील अहमद (45) करीब 12 वर्षों से सऊदी के रियाद शहर में एक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी कर रहे थे। चार अक्तूबर की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सऊदी अरब से शव मंगाने के लिए परिजनों ने कादीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक से मदद मांगी थी। अब्दुल हक के प्रयास से अकील अहमद का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने गांव में ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। अकील की मौत से पत्नी ईदुलनिशा, दोनों बेटियों फिजा (19) व शिफा (9) का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें