फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुएं में पड़ा मिला लापता इलेक्ट्रीशियन का शव

Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विनोद मिश्र फाइल फोटो
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र चैनपुर भपटा गांव से एक माह से लापता इलेक्ट्रीशियन का शव अग्रेसर गांव के खेतों के बीच स्थित कुएं में मिला। मंगलवार सुबह खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने शव पानी में उतराता देखा। पुलिस की मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अग्रेसर गांव के बाहर खेतों के बीच स्थित कुआं के पास ग्रामीण धान काटने गए थे। ग्रामीणों को कुएं से दुर्गंध महसूस हुई। लोगों ने कुुएं में झांका तो अवाक रह गए। कुएं में एक युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने काफी मशक्कत से दोपहर बाद कुएं से शव को बाहर निकलवाया। शरीर के कपड़े से शव की पहचान चैनपुर भपटा निवासी रमाशंकर मिश्र के पुत्र विनोद मिश्र (35) के रूप में की गई।
इलेक्टि्रशियन के पिता ने बताया कि विनोद 29 सितंबर की रात घर से निकला था। फिर लौटकर घर नहीं आया। देहात थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिवार में मची चीख-पुकार
मृतक विनोद शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। बड़ा पुत्र प्रिंस व छोटा पुत्र गुडडू है। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें