फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो के शव फंदे से लटके मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र बल्दीराय के दो अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले। पुलिस दोनों मामलों में खुदकुशी करने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी आशा (30) की शादी हलियापुर निवासी उदयभान निषाद के साथ हुई थी। आशा मायके आई थी। बुधवार की सुबह वह पति उदयभान निषाद को फोन करके खुदकुशी करने की बात कह कमरे में चली गई। उदयभान ने इसकी सूचना ससुरालीजनों को दी। आशा के परिवारीजन जब कमरे में पहुंचे तो आशा का शव पंखे सेे लटका देखा। परिवारीजनों की सूचना पर बल्दीराय तहसीलदार घनश्याम भारतीय, थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, इसी थाना क्षेत्र के मेदई शुक्ल का पुरवा, मजरे विसावां गांव निवासी विंदेश्वरी प्रेम (24) का शव ग्रामीणों ने पेड़ के सहारे रस्सी से लटका देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वलीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी मायके चली गई है। इसलिए वह अवसाद में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें