फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 73 बने महादानी

विज्ञापन
रक्तदान का शुभारंभ कराते सीएमओ व सीएमएस। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 73 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में अंकुरण फाउंडेशन, आजाद समाज सेवा समिति, रोटरी क्लब, रोटरी क्लब ट्रांसगोमती, नेशनल यूनिटी फाउंडेशन, गनपत सहाय पीजी कॉलेज की एनसीसी टीम व गायत्री परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एससी कौशल ने फीता काटकर ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा, आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, अंकुरण फाउंडेशन से आशुतोष श्रीवास्तव व अभिषेक सिंह, रोटरी क्लब से डॉ. रवि त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, नीरव पांडेय, रामसागर तिवारी, रोटरी क्लब ट्रांसगोमती से डॉ. राजीव त्रिपाठी, जीपी सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी, नेशनल यूनिटी फाउंडेशन से अफसर मिर्जा, डॉ. अमित कौशल, आदि ने न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि लोगों का उत्साहवर्धन भी किया।
अमर उजाला फाउंउेशन के शिविर में आजाद समाज सेवा समिति की ओर से 20 यूनिट, रोटरी क्लब की ओर से 10 यूनिट, अंकुरण फाउंडेशन की ओर से 15 यूनिट, नेशनल यूनिटी फाउंडेशन की ओर से 10 यूनिट, रोटरी क्लब ट्रांसगोमती की ओर से सात यूनिट, गनपत सहाय पीजी कॉलेज की एनसीसी टीम की ओर से तीन यूनिट, गायत्री परिवार की ओर से पांच यूनिट व स्पेशल युवा एंटी करप्शन टीम की ओर से तीन यूनिट रक्तदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें