फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाले के मुर्गा और जगदंबा के तीतर ने बाजी मारी

Mon, 02 Jan 2017 10:04 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलभद्रपुर ग्राम पंचायत के रानीपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय दंगल व मेला समारोह में सोमवार को दूसरे दिन आसपास के ग्रामीणों ने पक्षियों की रोमांचक लड़ाई का जमकर लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में कनकूपुर के लाले के मुर्गा व शाहगढ़ के जगदंबा प्रसाद के तीतर ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन


सोमवार को दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता में दूरदराज से आए कई मुर्गा पालकों ने अपने मुर्गे मैदान में उतारे। पक्षियों की प्रतियोगिता बड़ी रोमांचक रही। प्रतियोगिता में कनकूपुर के लाले के मुर्गे ने प्रथम स्थान एवं सवना के असलम के मुर्गे को दूसरा स्थान मिला। तीतर की लड़ाई में शाहगढ़ के जगदंबा प्रसाद के तीतर को पहला स्थान मिला। बाराबंकी के भिखई के तीतर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

विजेता प्रतिभागियों को अयोध्या प्रसाद मिश्र व नंदन चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लल्लन मिश्र, मत्ते शुक्ल, दूधनाथ सिंह, जगदंबा प्रसाद तिवारी, दीपक मिश्र, छोटेलाल मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें