फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी जरूरी

Thu, 23 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ मंडल के सभी 11 रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था शुरू हो गई है। इस प्रणाली के लागू होने से टिकट जांच कर्मियों की उपस्थिति रियल टाइम में दर्ज की जाएगी। मैनुअल रजिस्टर की आवश्यकता समाप्त हो गई है और उपस्थिति डाटा सीधे डिजिटल रूप में सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

लखनऊ रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि बायोमीट्रिक प्रणाली के माध्यम से मंडल के सभी टीटीई लॉबी की उपस्थिति का डाटा उपलब्ध रहेगा। प्रबंधन को कर्मियों की उपस्थिति एवं ड्यूटी आवंटन की वास्तविक समय में जानकारी मिल सकेगी। यह पहल भारतीय रेल में चल रहे डिजिटलीकरण एवं पारदर्शी कार्य प्रणाली को और गति प्रदान करेगी। मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद ने बताया कि बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर भी लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें