फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीखनपुर बाजार में दो घरों में डाका

Sat, 02 Jan 2016 11:22 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान और रुपये भी कैश काउंटर से निकाल लिया। इस दौरान लखनऊ से घर लौट रहा एक युवक भी डकैतों के हाथों पिट गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर बाजार में दल बहादुर विश्वकर्मा की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार की देर रात छह-सात की संख्या में असलहे से लैस बदमाशों ने दुकान के बाहर लेटे दल बहादुर को बंधक बना लिया।
इसके बाद दुकान के अंदर लेटी उसकी पत्नी कमलेश कुमारी से शटर खोलने को कहा।

कमलेश कुमारी ने शटर खोला तो बदमाश उसकी दुकान में घुस गए। तमंचा सटाकर कमलेश कुमारी से सोने की चेन, झुमकी, पायल और साढ़े 10 हजार रुपये लूट लिया। कमलेश कुमारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने दंपती की पिटाई भी की। इसके बाद बदमाश दल बहादुर के पड़ोस में किराना स्टोर का शटर तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


दुकान से 10 हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये कीमत का सामान निकाल लिया। इस दौरान लखनऊ से रोडवेज की बस पर बैठकर घर लौट रहा सोनू (18) पुत्र सूरजलाल निवासी रानीगंज कोहरे की वजह से भीखमपुर के पास बस से उतर गया।

बदमाशों ने उसकी पिटाई कर तीन हजार रुपये और एटीएम कार्ड व मोबाइल लूट लिया। गंभीर हालत में सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित व्यवसायियों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें