फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसए को हरा रायबरेली हास्टल बना चैंपियन

Fri, 01 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबीशन अकाडमी सेमरी बाजार के बैनर तले शुक्रवार को अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में रायबरेली हॉस्टल ने सुल्तानपुर की डीएसए टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रायबरेली हॉस्टल, डीएसए सुल्तानपुर, सरायमीर आजमगढ़, बेनीपुर, सिकरा इमिलिया समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया।

पहला मैच बेनीपुर व सिकरा इमिलिया के बीच खेला गया। इसमें बेनीपुर ने सिकरा इमिलिया को तीन सेटों के मैच में दो-एक से हराया। रायबरेली हॉस्टल ने सुल्तानपुर की पंत स्टेडियम की जूनियर टीम को हराया। सरायमीर आजमगढ़ ने लंभुआ की टीम को परास्त किया। फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर की डीएसए व रायबरेली हॉस्टल के बीच खेला गया। तीन सेटों के पहले मैच में रायबरेली ने 21-13 से जीत दर्ज की।

 दूसरे मैच में सुल्तानपुर की डीएसए ने 21-16 से जीत हासिल की। तीसरे व फाइनल मैच में रायबरेली हॉस्टल ने 21-18 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। रायबरेली हॉस्टल को प्रथम, सुल्तानपुर डीएसए को द्वितीय व सरायमीर आजमगढ़ की टीम को तीसरा स्थान मिला। विधायक अरुण वर्मा ने तीनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शमीम अहमद, मनीष सिंह व आजाद सिंह ने तीनों टीमों के कप्तान का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें