फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुल पर गड्ढों से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टांडा-बांदा हाईवे पर लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज का दो ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ब्रिज के जॉइंटर से लेकर गोमती नदी के टाटियानगर पुल तक सड़क जर्जर है। इन पर बने गड्ढों व ब्रिज की मरम्मत कराने एनएचएआई का कोई इंजीनियर नहीं पहुंचा। इसकी वजह से सड़क व ब्रिज और दरकता जा रहा है।
विज्ञापन

टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज का ज्वाइंटर करीब 15 दिन से दरकना शुरू हो गया। भारी वाहनों के दबाव से दो ज्वॉइंटर बीच में क्षतिग्रस्त हो गया है, और इसके पास दो बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। उसके आगे उत्तरी तरफ ब्रिज से लेकर टाटियानगर सेतु तक सड़क उखड़ गई है। टूटी सड़क व ब्रिज ने खासकर भारी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सामानों से लदे हुए भारी वाहन धीमी गति से गुजर रहे हैं। छोटे वाहन किनारे से गड्ढों को बचाते हुए गुुुजर रहे हैं।
मरम्मत के लिए रविवार को एनएचएआई का कोई इंजीनियर नहीं पहुंचा। फिलहाल एक-दो दिन में मरम्मत शुरू होने के आसार नहीं है। एनएचएआई के पीडी विकल्प सिंह ने बताया कि अवर अभियंता को निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के बाद सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें