फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार दादा-पोते की मौत

Mon, 24 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर के पास ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के बिरसिंहपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दादा व पोते की मौके पर मौत हो गई, जबकि दादी घायल हो गईं। दुुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जयसिंहपुर के दामोदरपुर गांव निवासी उदयराज जायसवाल (52), अपनी पत्नी परमिला (48) और पोता आनंद (9) के साथ बाइक से रविवार सुबह 10:30 बजे अपनी बहन के घर जा रहे थे। बाइक उदयराज चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उदयराज ने हेलमेट नहीं पहना था।
बिरसिंहपुर-कालीगंज मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिरसिंहपुर गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में बगल से टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों लोग सड़क पर गिर गए। ट्रक से टकराकर बाइक के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में उदयराज और आनंद की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि परमिला गंभीर रूप घायल हो गईं। तीनों को एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उदयराज और आनंद की मौत की पुष्टि की। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें