फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जानलेवा हमले में घायल हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Mon, 24 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। घासीपुर गांव में 18 मार्च को कुछ युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया था। हमले में घासीपुर गांव निवासी बुजुर्ग महराजदीन (68), उनके पुत्र अमरनाथ, बहू ज्ञानमती व दीपक घायल हो गए थे। गंभीर रूप से महीरजदीन का ट्रॉमा में इलाज चल रहा था। रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


ज्ञानमती की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में 19 मार्च को जानलेवा हमला, एससीएसटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी विमल दूबे उर्फ जिगर, नागेंद्र दूबे उर्फ सीटू व वैभव दूबे निवासीगण घासीपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया है।

मारपीट में घायल महाराजदीन को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी रविवार सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें