फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रधानाचार्य परिषद का मंडलीय शैक्षिक अधिवेशन संपन्न

Sun, 27 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
प्रधानाचार्य परिषद के अ​धिवेशन को संबो​​धित करते अति​थि।-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का मंडलीय शैक्षिक अधिवेशन शनिवार को एमजीएस स्थित क्षत्रिय भवन में आयोजित हुआ। अधिवेशन में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रधानाचार्य परिषद का गठन ही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए हुआ है। मुख्य संरक्षक डॉ. वेद प्रकाश आर्य ने स्वागत उद्बोधन किया। प्रांतीय मुख्य संरक्षक देवकृष्ण शर्मा ने संगोष्ठी एवं सम्मेलन की अध्यक्षता की।
अति विशिष्ट अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, अयोध्या मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य की कुर्सी का गौरव उनके कार्य से बढ़ता और घटता है। अति विशिष्ट अतिथि डॉ.विनोद कुमार सिंह सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा समाज में प्रदूषित मानसिकता को बढ़ावा देती है। जिला अध्यक्ष डॉ. रवींद्र प्रकाश सिंह ने साहित्यकार डॉ. सुशील कुमार पांडेय साहित्येंदु व कवयित्री बिन्दू वंदना को श्री शोभनाथ वर्मा स्मृति सम्मान-2025 से विभूषित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक विजय कुमार सिंह, प्रांतीय संरक्षक डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.धर्मेंद्र कुमार मिश्र, डीआईओएस रवि शंकर, एडीआईओएस जटा शंकर यादव, मंडलीय अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, मंडलीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव, संरक्षक भानु प्रताप पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. तारा सिंह, जिलामंत्री डॉ. गुलाब सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा, भूपेंद्र नाथ वर्मा, सर्वेश कांत वर्मा, डॉ.राधाकृष्ण मिश्र समेत अन्य प्रधानाचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें