फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार से टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर नरहरपुर गांव के पास शनिवार देर रात कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि कार का चालक भाग निकला।
विज्ञापन


चांदा के बरुआ उत्तरी निवासी वीरेंद्र मिश्र (42) शनिवार को एक निमंत्रण में लंभुआ आए थे। देर रात करीब 10.30 बजे वह बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान जौनपुर जा रही कार वीरेंद्र की बाइक में पीछे से टकरा गई। कार से टकराने के बाद वह बाइक से गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बारे में लंभुआ पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि कार व क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक भाग निकला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें