फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट/ धम्मौर (सुल्तानपुर)। धम्मौर के करमपुर परवरभार गांव में रविवार दोपहर एक किशोर तालाब में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करमपुर परवरभार गांव निवासी श्याम बहादुर का पुत्र अमरजीत (14) अपने ननिहाल अमेठी जिले के मुंशीगंज के बबुरीपुर टोला दरपीपुर में रहता था। अमरजीत 12 दिन पहले ही करमपुर परवरभार अपने गांव आया था। रविवार दोपहर अमरजीत घर से निकला था। वह गांव में तालाब के पास पहुंचा था। ग्रामीणों के मुताबिक, अचानक तालाब में पांव फिसलने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें