फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार प्रौढ़ को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुप्तारगंज बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक सवार प्रौढ़ को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में प्रौढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के शिवनाथ का पुरवा मजरे राम नगर गांव निवासी नंदलाल (55) मंगलवार की सुबह बाइक से घर की ओर जा रहे थे।
वे कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार में पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें