फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को बस ने रौंदा, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आयूबपुर बाजार के पास बुधवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (40) बुधवार को पत्नी इंद्रावती (38) की दवा कराने गए थे। पत्नी की दवा कराकर सुरेश बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में आयूबपुर बाजार के पास परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में इंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सुरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंद्रावती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें