फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव बढ़ते ही संग्रामपुर पुलिस को सौंपी गई हत्या की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। पुलिस हिरासत में हुई व्यवसायी की हत्या की जांच आरोपी पीपरपुर पुलिस को सौंपे जाने पर बढ़े दबाव पर देर शाम एसपी बैकफुट पर आ गईं। एसपी ने देर शाम व्यवसायी की हत्या की जांच संग्रामपुर थाने को सौंप दी।
विज्ञापन

मामले में मंगलवार को कोतवाली नगर सुल्तानपुर में एसओजी व पीपरपुर थाने के 15 पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों पर जांच संबंधी निर्णय पर अविश्वास जताया है।
भादर के यूको बैंक मैनेजर से पीपरपुर थाने के परसोइया गांव के पास दिनदहाड़े हुई 26 लाख की हुई लूट के मामले में मुखबिरी के आरोपी व्यवसायी की पुलिस हिरासत में हुई मौत की जांच का मामला गरमाने के बाद अमेठी एसपी बैकफुट पर आ गई हैं।
विज्ञापन

पहले अमेठी एसपी ने उसी पीपरपुर थाने की पुलिस को व्यवसायी की हत्या की जांच सौंप दी थी, जिस पर व्यवसायी के साथ थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने के बाद जहर खिला देने का आरोप है।
आरोपी पीपरपुर पुलिस को जांच सौपें जाने पर सवाल खड़े होते ही देर शाम एसपी ने अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने व्यवसायी सत्यप्रकाश शुक्ल की हत्या की जांच संग्रामपुर थाने को सौंप दी।
मंगलवार को व्यवसायी की मौत के बाद सुल्तानपुर में परिवारीजनों की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद कोतवाली नगर सुल्तानपुर में पीपरपुर व एसओजी टीम के कुल 15 पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।
पोस्टमॉर्टम होने के बाद मंगलवार देर शाम सुल्तानपुर पुलिस ने मामले की विवेचना अमेठी पुलिस को ट्रांसफर कर दी। विवेचना ट्रांसफर होने की जानकारी मिलने पर व्यवसायी के परिवारीजनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
मुकदमे के वादी व व्यवसायी के भाई ओमप्रकाश शुक्ल ने बताया कि उन्हें अमेठी के किसी भी थाने की पुलिस पर भरोसा नहीं है। ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही मामले की विवेचना प्रतापगढ़ जिले की अंतू थाना पुलिस से कराने की मांग की थी। वे इसकी शिकायत हर स्तर पर करेंगे।
पुलिस हिरासत में व्यवसायी की मौत मामले की विभागीय जांच अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम सरोज को दी गई है। एसपी ने एएसपी से अति शीघ्र जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम प्रशांत शर्मा ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह को दी है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जांच पीपरपुर से संग्रामपुर पुलिस को ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि की। एसपी ने कहा कि मृतक के परिवारीजनों के अविश्वास जताने पर जांच बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें