फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रुद्राभिषेक से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

Sat, 09 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के शाहगंज चौराहा स्थित लाला बैजूसाव मंदिर में सावन माह के 29 वें दिन शुक्रवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई परिवारों ने पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कथा प्रवाचक बृजेशाचार्य महाराज ने सबसे पहले मुख्य यजमान अभिषेक सागर, रीशू कसौधन, पुष्पलता और सीमा का एक साथ रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद क्रमवार अन्य परिवारों का भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया। कथा प्रवाचक ने कहा कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
रुद्राभिषेक शारीरिक और मानसिक रोगों को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही ग्रहों का प्रभाव भी कम करता है। यही नहीं रुद्राभिषेक करने से पापों से भी छुटकारा मिल जाता है। विवाह, संतान प्राप्ति और कॅरिअर में आ रही बाधा भी दूर हो जाती है।
विज्ञापन


शिव का जाप करने से दूर हो जाते सभी कष्ट : कथा प्रवाचक
सूरापुर (सुल्तानपुर)। भवानीपुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिवमहापुराण कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रवाचक संकठा प्रसाद देव ने कहा कि शिवमहापुराण कथा में भगवान भोलेनाथ के विविध रूपों और ज्योतिर्लिंगों का महत्व बताया गया है।
भगवान शिव जहां-जहां प्रकट हुए, उन्ही 12 स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को पवित्र ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। इन शिवलिंगों के दर्शन मात्र से शिव भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव के नाम जाप से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।

कथा के अंत में मुख्य यजमान विजय नाथ पाठक ने व्यास पीठ की आरती उतारी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल, नरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद शंकर पांडेय, अखिलेश सोनी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें