फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जगह-जगह लगे भंडारे, बांटा प्रसाद

Wed, 12 Jun 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जेठ के तीसरे बड़े मंगल पर जिलेभर में भंडारों की धूम रही। मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। जगह-जगह शर्बत के स्टॉल लगाए गए। बड़े मंगल पर मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा पाठ समेत कई धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया। देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चन कर भक्तों ने बजरंगबली के जयकारे लगाए।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने विकास भवन के मुख्य गेट के बगल स्थित प्रेरणा कैंटीन संचालक रवि यादव की तरफ से आयोजित भंडारे का शुभारंभ हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय, नाजिर मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास अधिवक्ता जयशंकर द्विवेदी और समाजसेवी सर्वेश सिंह की ओर से भंडारे का शुभारंभ किया गया। राहगीरों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा शहर के बस स्टेशन, चौक, पंत स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, गभड़िया समेत अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।


दीवानी चौराहे पर आयोजित भंडारे का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। भक्तों ने राहगीरों को पूड़ी-सब्जी व बूंदी का प्रसाद बांटा। राहुल सिंह व भूपेंद्र पांडेय की अगुवाई में आयोजित प्रसाद वितरण में दिनेश मिश्र, अजय तिवारी, मनीष व डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन



उधर, कुड़वार, राजापुर, सुरेशनगर, बांसी, मुरलीनगर आदि बाजारों में राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। धम्मौर के भाईं स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शर्बत बांटा गया। पहलवान वीर बाबा मंदिर दिखौली में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। कादीपुर कस्बे के श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर और झारखंड स्थित शिव मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर बीके श्रीवास्तव, दिलीप अग्रहरि, सुभाष चंद्र, शिवम तिवारी व प्रदीप कुमार मौजूद रहे। लंभुआ के पुरानी तहसील के सामने स्टॉल लगाकर हनुमान भक्तों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया।


उधर, अखंडनगर कस्बे में स्थित विद्युत उपखंड के अवर अभियंता आलोक रंजन सिंह व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से जेठ के तीसरे मंगल पर भंडारा किया गया। राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राम अवध समेत अन्य मौजूद रहे।



विजेथुआ धाम में उमड़ी भीड़
सूरापुर (सुल्तानपुर)। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ धाम में जेठ के तीसरे मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बजरंगबली के दर्शन करने के लिए लोगों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे लोगों ने फूलमाला और लड्डू चढ़ाकर मुरादें पूरी होने के लिए मत्था टेका। अग्रहरि धर्मशाला के सामने आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।




तिरहुंत बाजार में बांटा छोला-चावल का प्रसाद
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। तिरहुंत बाजार में जेठ के तृतीय बड़े मंगल पर छोला-चावल और शर्बत बांटा गया। हनुमान मंदिर के पुजारी करुणानिधान पांडेय ने कहा कि ज्येष्ठ मास में सूर्य की तपन अपने चरम पर रहती है। शास्त्रों में इसी माह में जल के संरक्षण का महत्व बताया गया है। इस मौके पर दिलीप अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, अवधेश मोदनवाल, वेदिका अग्रहरि, किरण अग्रहरि व मुस्कान मौजूद रहे। वहीं, विंदेश्वरीगंज कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में शर्बत का वितरण और देहली बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश विश्वकर्मा, विपिन देहाती, राजू पांडेय व आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें