फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव पर लगा कोरोना का ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 28 जुलाई को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव पर कोरोना महामारी का ग्रहण लग गया है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए डीएम से हुई वार्ता के बाद शुक्रवार को बार एसोसिएशन ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया। चुनाव स्थगित होने पर अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और इसके विरोध में सोमवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के सामने अधिवक्ता संघ भवन के सामने धरने पर बैठने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित होने पर प्रत्याशी मायूूस हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर करीब माह भर से गतिविधियां चल रही हैं। 28 जुलाई को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी। बार अध्यक्ष के लिए आठ और सचिव के लिए 11 प्रत्याशी समेत अन्य पदों के लिए कई प्रत्याशी प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के सूचना पटल पर चुनाव स्थगित होने की सूचना चस्पा कर दी गई।
बार अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीएम से हुई मौखिक वार्ता के अनुसार सुल्तानपुर शहर में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसी परिस्थिति में 28 जुलाई को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद चुनाव संबंधित अग्रिम तिथि बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के निर्देश पर दोबारा घोषित की जाएगी। चुनाव स्थगित होने से प्रत्याशी मायूस हो गए हैं। चुनाव स्थगित होने पर बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चुनाव स्थगित करके प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मामले को लेकर सोमवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के सामने धरने पर बैठने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें