फिलहाल शहर के
अधिकतर एटीएम ने बंदी के पहले ही जवाब दे दिया है। ऐसे में चार दिनों तक
एटीएम में कैश बने रहने की संभावना कम ही है। बृहस्पतिवार से चार दिनों तक अवकाश होने के चलते बैंक की शाखाओं का संचालन बंद रहेगा। बुधवार को बैंक शाखाओं पर लेन-देन करने वालों की भीड़ लगी रही।
बैंक की चार दिन होने वाली बंदी से जहां करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित होगा, वहीं उपभोक्ताओं को धन की निकासी की समस्या से भी दो चार होना पड़ सकता है।
अक्सर अवकाश के दौरान एटीएम में कैश की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जनपद में अलग-अलग बैंक शाखाओं के 150 से अधिक एटीएम स्थापित किए गए हैं। बुधवार की शाम को ही शहर के कई एटीएम कैश विहीन हो गए।
सभी एटीएम में डाला गया कैश
सुल्तानपुर। बैक ऑफ बड़ौदा के लीड बैंक मैनेजर एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि बॉब के 76 एटीएम जनपद में स्थापित हैं। अवकाश को लेकर तकरीबन सभी एटीएम में कैश डलवा दिया गया है। अन्य बैंकों के एटीएम की उन्हें जानकारी नहीं है।