फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हत्यारोपी पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों की जमानत खारिज

Fri, 07 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राशन उतारने के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में शुक्रवार को आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय ने अपराध की गंभीरता देखते हुए आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

चांदा थाने के ढाकापुर गांव निवासी वादी सुषमा ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक, पिछली 21 अक्तूबर को स्थानीय थाने के दौदापुर के रहने वाले आरोपी रामचंद्र, उनके पुत्र लक्की यादव व सह आरोपी महावीर ने राशन उतारने के विवाद में उनके पुत्र राजकुमार की हत्या कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें