फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दौड़ में आयुषी व हिमेश अव्वल

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को रामेश्वर दास इंटर कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका वर्ग की लंबी कूद, दौड़, ऊंची कूद व जैवलिन-थ्रो में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कवयित्री सुनीता श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आयुषी यादव विजेता बनीं जबकि शगुन मौर्य उप विजेता रहीं। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में शिव सोनकर विजेता व राजू यादव उप विजेता रहे। अंडर-16 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में हिमेश विजेता व कपिल यादव उपविजेता रहे।

बालक वर्ग की अंडर-14 लंबी कूद में सुजीत प्रथम, कपिल यादव द्वितीय व अश्वनी तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में जया पांडे विजेता व महिमा कोरी उपविजेता रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में अंश विजेता व निलेश उपविजेता रहे। जैवलिन-थ्रो में नीलेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन उपाध्यक्ष राजेश कुमार कनौजिया, सहसचिव संजय तिवारी, महेश कुमार, सत्यवीर यादव, रामराज वर्मा, रामदेव, राजेश कुमार व आरए वर्मा उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में ओम प्रकाश पाल, हीरालाल यादव, राजकुमार सरोज, अवधेश मिश्रा, राकेश यादव, अरविंद कुमार, अंजू व संजू मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें