फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त की गई अयोध्या-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे की ओर से अयोध्या व प्रयागराज के बीच चलने वाली प्रयागराज-संगम अप व डाउन एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से निरस्त कर दिया गया। कुंभ मेले को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कुंभ मेले को देखते हुए रेलवे की ओर से अयोध्या से प्रयागराज के बीच कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें अयोध्या से प्रयागराज के बीच प्रतिदिन चलने वाली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से निरस्त कर दिया गया है। प्रयागराज से अयोध्या को जाने वाली अप एक्सप्रेस का ठहराव रोज दिन में सुल्तानपुर स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे होता था। अयोध्या से प्रयागराज को जाने वाली प्रयागराज संगम डाउन एक्सप्रेस का ठहराव सुल्तानपुर स्टेशन पर शाम साढ़े सात बजे होता था।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज संगम से अयोध्या व अयोध्या से प्रयागराज संगम एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर निरस्त की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार से अगले आदेश तक स्पेशल गाड़ियों को निरस्त किया गया है। मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें