फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूकर के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करौंदीकलां क्षेत्र में रविवार की शाम जंगली सूकर के हमले में एक किसान की जान चली गई। यह हादसा बौढ़िया बालमऊ में गांव निवासी राजेश कुमार (40) रविवार की शाम खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। अचानक खेत में आए जंगली सूकर ने राजेश पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों को देखकर सूकर जंगल की ओर भाग गया। परिवारीजन राजेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन राजेश को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में हैदरगढ़ के पास उनकी मौत हो गई। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। राजेश के परिवार में मां दुलारी देवी के साथ ही पत्नी रेखा देवी, बेटा अजय, बेटी ज्योति, करीना और राज है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें