फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। चुनावी रंजिश में कार से चचेरे भाई के साथ बाजार जा रहे युवक की विपक्षियों ने लोहे के रॉड और डंडे से पिटाई कर दी। हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया-मझौवा (टीका तिवारीपुर) निवासी आशुतोष तिवारी मंगलवार की शाम अपने चचेरे भाई के साथ कार से बाजार जा रहे थे। रास्ते में चुनावी रंजिश को लेकर चंद्रभान सिंह आदि ने कार रोक ली और आशुतोष तिवारी को नीचे उतारकर लोहे के रॉड और डंडे से पिटाई कर दी। एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें