फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। सीएचसी से साइकिल चुराकर भाग रहे चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर पूर्व में चोरी हुई साइकिल के साथ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खौदा गांव निवासी जंग बहादुर शनिवार की सुबह सीएचसी पहुंचे थे। वे अपनी साइकिल सीएचसी परिसर में खड़ी करके कुछ काम निपटा रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और साइकिल ले जाने लगा। जंग बहादुर ने युवक को अपनी साइकिल ले जाते हुए देखा तो शोर मचा दिया।
सीएचसी में मौजूद लोगों ने साइकिल लेकर भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि साइकिल चुराकर भाग रहा युवक पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें