फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नवयुवक दल के अध्यक्ष बने आशीष व सुनील महामंत्री

Sun, 03 Nov 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के पास एक निजी होटल में शनिवार को नवयुवक दल की वार्षिक बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से आशीष तिवारी एडवोकेट को अध्यक्ष और सुनील द्विवेदी को महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

नवयुवक दल संस्थापक विजय प्रधान ने बताया कि बैठक में वर्ष भर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। नई कार्यकारिणी में राकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष, जतिन साहू को उपाध्यक्ष व राहुल जायसवाल को व्यवस्थापक चुना गया। इस मौके पर प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, रमेश कसौधन, विपिन सिंह, डॉ. सुशील तिवारी, शीतला प्रसाद जायसवाल, राम नरेश सोनकर, अमरेश बरनवाल, संतोष जायसवाल, श्याम कुमार, पिंटू बरनवाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें