फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूल स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में काशिक प्रिया का चयन

Sun, 03 Nov 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वॉलीबॉल ​खिलाड़ी का​शिक प्रिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्कूल स्टेट वाॅलीबॉल चैंपियनशिप में जिले की काशिक प्रिया का चयन हुआ है। वह पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच प्रदीप यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं थीं। काशिक प्रिया छह से 11 नवंबर तक बरेली में होने वाली राष्ट्रीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेशीय टीम की तरफ से हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ने बताया कि बरेली में 15 से 19 अक्तूबर तक स्कूल स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप हुई थी। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इस खिलाड़ी का चयन उत्तर प्रदेश टीम के लिए किया गया। काशिक प्रिया शहर के केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। चयन पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व खेल मंत्री ओपी सिंह, जिला वाॅलीबॉल संघ के अध्यक्ष चंद्रभद्र सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, शिव नारायण सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव दीपक,भोला सिंह, निरंजन चौरसिया, अभिषेक सिंह,राकेश पालीवाल, मनीषा पांडेय समेत अन्य ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें