फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, लूट के रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल चार बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास करीब 26 हजार रुपये, तमंचा और लूट की घटना में इस्तेमाल दो बाइकों को बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों बदमाशों को क्षेत्र के मुरली गांव के बाद से गिरफ्तार किया। उनके पास दो बाइक बरामद हुईं। लंभुआ इंस्पेक्टर नर्वदेश्वर तिवारी के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों की पहचान हर्ष उपाध्याय उर्फ सौरभ निवासी पुरैना चंद्रभान कोतवाली लंभुआ, संतोष पाल उर्फ आशुतोष निवासी हरदासपुर कोतवाली चांदा, अमन गुप्ता निवासी खडुवान और सूरज मिश्रा निवासी धनूपुर कोतवाली लंभुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान हर्ष उपाध्याय उर्फ सौरभ के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों का गिरोह है, जिसने भदैंया, चांदा, लंभुआ के साथ ही कोतवाली नगर क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों के पास से 25 हजार नौ सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें