फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में अवैध शस्त्र बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सक्रिय पुलिस ने मंगलवार देर रात जंगल में अवैध असलहे बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 तमंचे, छह अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के लिए जुटाए गए उपकरण और नाल बरामद किया है। यह खुलासा करने वाली धम्मौर पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसओ धम्मौर क्षेत्र के हनुमत इंटर कॉलेज के पास नदी के किनारे जंगल में संदिग्ध लोगों के एकत्र होने की सूचना पर रवि कुमार सिंह की टीम ने मंगलवार की रात छापा मारा। छापा के दौरान जंगल में एक पेड़ के नीचे दो लोग असलहा बनाते मिले। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर 10 तमंचे, छह तमंचा अर्धनिर्मित, शस्त्र बनाने में प्रयोग होने वाले तमाम उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दयाशंकर कश्यप निवासी राजापुर और मोहम्मद आरिफ निवासी बहादुरपुर तकिया लौहर दक्षिण थाना धम्मौर के रूप में हुई।
एसओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अवैध शस्त्र बनाकर बेचते हैं। पंचायत चुनाव में असलहे बेचने की योजना बनाई गई थी। दयाशंकर के खिलाफ बैंक लूट समेत 12 केस दर्ज हैं। मोहम्मद आरिफ के खिलाफ अवैध शस्त्र समेत 10 केस दर्ज हो चुके हैं। दोनों आरोपी अवैध असलहा बनाकर उसे बेचने का कारोबार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें