फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और महासचिव खुद पंचायत चुनाव में मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत के 21 वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जारी सूची में जिलाध्यक्ष स्वयं वार्ड संख्या 42 से व महासचिव वार्ड संख्या 37 से ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने मंगलवार को 21 जिला पंचायत वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा की। सूची में वार्ड नंबर एक से ज्ञानेंद्र यादव, वार्ड दो से सोनू यादव, वार्ड चार से सरोजा देवी, वार्ड आठ से प्रेमचंद्र गौतम, वार्ड 13 से कमलेश भीम, वार्ड 17 से अनीता गौतम, वार्ड 22 से मायावती कोरी, वार्ड 25 से रंजना, वार्ड 26 से वीरविक्रम सिंह, वार्ड 28 से रीना यादव, वार्ड 29 से माया देवी, वार्ड 30 से अनुपम पाल, वार्ड 31 से उर्मिला यादव, वार्ड 32 से रेहाना खातून, वार्ड 34 से एरम हैदर, वार्ड 35 से निमरा देवी, वार्ड 38 से संतोष कुमार यादव व वार्ड 44 से धर्मराज त्यागी को मैदान में उतारा गया है। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव वार्ड 42 से व सपा जिला महासचिव सलाहुद्दीन वार्ड 37 से जिला पंचायत के चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। पृथ्वीपाल यादव वर्ष 2010 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। सितंबर वर्ष 2012 में तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद वे अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें