फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल प्रौढ़ की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के ककरवारपुर गांव निवासी पारसनाथ निषाद (54) के परिवार और गांव के ही भारत निषाद के परिवार के बच्चों के बीच शनिवार को विवाद हो गया था। देर शाम भारत निषाद के पुत्र राजेंद्र, धर्मेंद्र आदि ने लाठी-डंडा लेकर पारसनाथ के घर पर हमला कर दिया था। हमले में पारसनाथ, बेटा नागेंद्र और बेटी कोमल घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पारसनाथ को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन पारसनाथ को ट्रॉमा सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दूसरे दिन सुबहउनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे नागेंद्र की तहरीर पर राजेंद्र निषाद, धर्मेंद्र (दोनों भाई), भानमती पत्नी राजेंद्र, प्रियंका पुत्री राजेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। एसओ शिव कुमार ने मंगलवार को राजेंद्र और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें