फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के कायाकल्प के लिए गांव पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पशु तस्करी से जुड़ाव रखने वाले लोगों की प्रवृत्ति बदलने के साथ ही जीवन में बदलाव के लिए मंगलवार को डीएम, एसपी व सीडीओ समेत कई अधिकारी दूबेपुर ब्लॉक के पकड़ी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित किया और उन्हें विकास से जोड़ते हुए ढर्रे पर लाने का प्रयास किया। प्रशासन ने ऐसे अन्य गांवों का चयन करके लोगों को सही रास्ते पर लाने बात कही है।
विज्ञापन

दूबेपुर क्षेत्र के पकड़ी गांव में मंगलवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि इस गांव में पहले पशु तस्करी की शिकायत रही। एसपी की ओर से गांव को चिह्नित करके सुधार का प्रयास किया जा रहा है। अपराध से जुड़ाव रखने वाले गांव के लोगों के कार्य व्यवहार में परिवर्तन लाया जाएगा। कहा कि कोई जन्मजात अपराधी नहीं होता, ऐसे लोगों को अवसर दिया जाना चाहिए।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि पशु तस्करों को मुख्य धारा से जोड़ने व उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों की सोच, व्यवसाय व बच्चों की शिक्षा में परिवर्तन लाने की कोशिश चल रही है। इसमें अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। सीडीओ अतुल वत्स ने कहा कि गांव के ऐसे लोगों को रोजगार व अन्य योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। योजनाओं से उनके जीवन व सोच में परिवर्तन लाया जाएगा। गांव में आयोजित शिविर में 14 विभागों की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें