फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की अफवाह फैलाने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया पर जिले में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज पाए जाने की एक युवक ने फर्जी सूचना फैला दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया (चुनहा) निवासी पंकज गुप्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया व्हाट्स एप पर सूचना प्रसारित कर दिया कि जिले के एक गांव में रहने वाला युवक कोरोना वायरस से पीड़ित है।
सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित होने से जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। कुड़वार थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि आरोपी पंकज गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें