फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फेसबुक पर अभद्र व असंसदीय पोस्ट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के लोटिया गांव के पूर्व प्रधान पन्ना सिंह के बेटे संजय सिंह के अनुसार पिछले कई दिनों से फेसबुक पर अभद्र पोस्ट की जा रही थी। इसके साथ ही क्षेत्र के राजापट्टी निवासी अमित सिंह की फेसबुक पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस दोनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि पांडेयपुर धोपाप निवासी रमाकांत पांडेय और धोपाप निवासी अतुल कुमार मिश्र के फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें